क्राइम

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर आरोपी ने पेट्रोल डालकर खुद को भी लगाई आग

महिला को जिंदा जलाया, 40% झुलसी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर में एक शख्स ने बीच बाजार एक महिला को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिर खुद को भी आग लगा ली। महिला 42% तक झुलस गई है। आरोपी भी 25% तक झुलसा है। दोनों को रांझी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी महिला से एकतरफा प्यार करता था। महिला द्वारा शादी का प्रपोजल ठुकराए जाने से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना रांझी के मस्ताना चौक के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे की है।
40 साल की महिला की फूल-माला की दुकान है। 15 साल पहले उसकी घमापुर में शादी हुई थी। 4 साल से पति से अलग रह रही है। 12 साल की बड़ी बेटी पिता के साथ जबकि 9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा उसके साथ रहते हैं। पति से अलग होने के बाद शुरुआत में महिला किराए के मकान में रही, फिलहाल मां-पिता के साथ रह रही है।
आरोपी ऑटो ड्राइवर नरेंद्र पंजाबी उम्र 40 वर्ष अविवाहित है। महिला की दुकान के पास उसका आना-जाना होता था। दोनों में बातचीत होने लगी। वह दुकान पर आकर बैठने लगा। मंगलवार को भी वह दुकान पर पहुंचा और महिला के सामने शादी करने की बात रखी। मना करने पर नाराज हो गया। वह पेट्रोल से भरी बोतल साथ लाया था।

Related Articles

Back to top button