श्रावण माह में सोजनीधाम में रूद्ध अभिषेक, यज्ञ, भंडारे में श्रद्धालुओं की धूम
रिपोर्टर: राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सोजनीधाम में धूनी वाले दादाजी के सानिध्य में श्रावण माह में रूद्ध अभिषेक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा, जो एक माह तक सतत रुप से चलेगा।
सोजनी धाम में धूनी वाले दादा जी के द्वारा 20 जुलाई से 20 अगस्त तक कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें दादाजी द्वारा विशाल आरती जिसमें 1100 दीपक जलाए जा रहे वहीं 5100 शिवलिंग का अभिषेक हवन में धूनी माता में पीपो से घी, सोना, काजू, किशमिश, बादाम, लोग, इलायची आदि लाखों रुपयों का सामान रोज छोड़ा जा रहा।
दादाजी द्वारा किसी प्रकार चंदा की रसीद नहीं काटी जाती ना किसी से चंदा मांगने वाला काम है जिसको स्वयं की इच्छा से जो देना है वो सौजनीधाम में आकर दे सकता है।
आजीवन नर्मदा परिक्रमावासी संत शिवानंद महाराज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा। दादा जी ने आजीवन परिक्रमा का संकल्प लिया है। प्रत्येक घाट पर प्रतिदिन आरती भण्डारा, हवन का कार्यक्रम चलता है। दादाजी का कोई स्थान नहीं है, नर्मदा तट पर ही रहते है, अभी तीसरी परिक्रमा पूर्ण करने के बाद 4 माह के लिये भ्रमण पर है दीपावली बाद पुनः परिक्रमा प्रारंभ कर दी जायेगी।
प्रतिदिन दादाजी महाराज की महाआरती प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक, प्रतिदिन अखण्ड रामायण पाठ, प्रतिदिन 5100 नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं 11000 रुद्राक्ष महाअभिषेक 10 बजे से 1 बजे तक, प्रतिदिन बालभोग प्रसादी सभी भक्तों के लिए प्रातः 9 बजे, प्रतिदिन दादाजी भक्तों के लिए प्रसादी दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक, प्रतिदिन दादाजी महाराज का रुद्र महायज्ञ दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक, प्रतिदिन कन्याभोजन शाम 4 बजे से 6 बजे तक, प्रतिदिन सत्यनारायण भगवान की महाकथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक, प्रतिदिन 11000 दीपों से दादाजी महाराज की महा आरती शाम 7 बजे से, प्रतिदिन दादाजी महाराज का विशेष हवन महाराज जी द्वारा शाम 7:30 बजे से प्रतिदिन विशाल भण्डारा समस्त क्षेत्रवासी के लिए रात्रि वे 8 बजे से 10 बजे तक।
20 अगस्त 2024 मंगलवार को पूर्णाहुति एवं समस्त क्षेत्रवासी के लिए विशाल भण्डारा प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे किया जाएगा।
आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

