5 प्रसूताओं की मौत का मामला, CMHO सरोजिनी जेम्स बैग को हटाया गया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। एमपी के दमोह जिला अस्पताल में 5 प्रसूताओं की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के बाद दमोह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरोजिनी जेम्स बैग को हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. मुकेश जैन को नियुक्त किया गया है। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवा के डॉ राजू निदारिया ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
ज्ञातव्य हो कि बीते दिनों दमोह जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही के चलते 5 प्रसूताओ की एक-एक कर मौत हो गई थी। महिलाओं की मौत के बाद जिले में सियासत भी गरमाई थी। जिला कांग्रेस पार्टी ने मृतक महिलाओं के परिजनों के साथ भाजपा कार्यालय के पास धरना दिया और डॉ. मोहन सरकार में 2 मंत्री, स्थानीय विधायक का इस्तीफा और CMHO और सिविल सर्जन डॉ राकेश नामदेव को हटाने की मांग की थी।
इस मामले में स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल ने एक आदेश जारी करते हुए दमोह सीएमएचओ डॉ सरोजिनी जेम्स बैग को हटा दिया है। उनके स्थान पर डॉ मुकेश जैन को दमोह CMHO बनाया गया है। जबकि पहले आदेश में डॉ राजेश नामदेव को सिविल सर्जन के पद से हटाकर डॉ राकेश राय को सिविल सर्जन का दायित्व सौंपा गया है।



