पुलिस की तत्परता से पानी में डूबे युवक की जान बचाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सोनू पिता भूरा पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी जिन्ना पिपरिया तलाब में डूब गया है। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान अपने स्टाफ़ के साथ घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दियागढ़ तालाब में डूबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया। जिसे सभी लोग मृत समझ रहे थे जीवित होने की संभावना पर युवक के प्राणों की रक्षा करने के मकसद से युवक को सीपीआर दिया गया सीपीआर देते ही युवक की सांस चलने लगी जिसे तत्काल डायल 100 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान रवाना किया गया रास्ते में निरंतर सीपीआर दिया गया जिससे युवक की सांस लौट आई। स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा युवक को ऑक्सीजन दिया और खतरे से बाहर होना बताया गया।
उक्त कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद खान, सहायक उप निरीक्षक अवध भूषण दुबे, डायल 100 में तैनात प्र. आर. सुवचन यादव, आर. पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



