राहुल पाण्डेय म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के जबलपुर संभाग के सचिव नियुक्त

पत्रकारों ने दी बधाइयां
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | हंसमुख प्रतिभा और लेखनी के धनी ढीमरखेड़ा तहसील के प्रखर पत्रकार राहुल पाण्डेय को म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ का जबलपुर संभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। राहुल पाण्डेय के जबलपुर संभाग के सचिव पद पर नियुक्त होने पर उनसे आकांक्षा की गई है कि वे हमेंशा ही पत्रकार हित के लिये काम करते रहेंगे। स्मरण रहे कि अपनी खबर- लेखन शैली के लिये पहचाने जाने वाले राहुल पाण्डेय ढीमरखेड़ा तहसील के चुनिदा पत्रकारों में से
एक है जो निर्भीक होकर समाचार का प्रकाशन करते रहे है और समय-समय पर पत्रकारों के हित में साथ खड़े रहे हैं। राहुल पाण्डेय वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक पद का निर्वाहन कर रहे है। उनके जबलपुर संभाग के सचिव पद पर नियुक्त होने पर ढीमरखेड़ा तहसील के समस्त पत्रकारों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बधाईयां दी।