झमाझम बारिश, गर्राघाट, बेलकुण्ड, सिलपरा व मौरी नदी उफान पर

उमरियापान, सिहोरा, कटनी मार्ग बंद
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शनिवार, रविवार रात से हो रही झमाझम बारिश से उमरियापान से 6 किलोमीटर गर्राघाट, सिलपरा, बेलकुण्ड नदी आ जाने से उमरियापान, सिहोरा, कटनी मार्ग अवरूद्ध हो गया। जिसके कारण नदी के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी। गत दिवसत 24 जुलाई को हुए बाढ़ आपदा से लगभग 12 गाँव जलमग्न हो गए थेतेज हवाओं के साथ रात भर हुई झमाझम बारिस, बेलकुण्ड व मौरी नदी उफान पर, छोटी पोंड़ी एवं शुक्ल पिपरिया के कुछ मकानों में घुसा पानी।
कई घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में नदी नाले उफान पर हैं। गत दिवस 24 जुलाई को बाढ़ आपदा से लगभग 12 गाँव जलमग्न हो गए थे लोगों के मकान डूब जाने की वजह से काफ़ी मकान धरासाई हो गए लोग बेघर हो गए । हालांकि शासन प्रशासन द्वारा राहत शिवर बनाये गए थे जिसमे लोगों को सहारा मिला, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन भी पूरी सक्रियता के साथ प्रभावितों की मदत में लगा रहा ।प्रभावितों के रहने खाने चाय नास्ता की व्यवस्था की गई । जैसे ही बाढ़ के हालात ठीक हुए लोगों को उनके घर भेज दिया गया । प्रभावितों के लिए अनाज की व्यवस्था की गई । बाढ़ से पीड़ित लोगों की पूरी गृहस्थी का सामान ख़राब हो गया। वहीं बड़वारा से विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर लोगों को सांत्वना दे रहे है। विधायक ने पीड़ित परिवारों कहा कि सर्वे के आधार पर हर संभव मदत का आश्वासन दिया गया है। अभी हाल में विधायक ने बाढ़ प्रभावित परिवार जिनके मकान गिर गए हैं उनको तिरपाल व मच्छरदानी वितरण की। पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश बागरी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पचास हजार रूपये का चैक कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को सौंपा एवं प्रभावितों को लगभग बीस हजार के तिरपाल बाँटे। स्थानीय समाजसेवीयों ने भी बाढ़ प्रभावितों की खुलकर मदत की । बाढ़ से प्रभावित लोग अपने घरों की साफ सफाई कर रहे थे। बचे हुए सामान का रख रखाव कर ही रहे थे की अचानक शनिवार रविवार से हो रही झमाझम बारिश से सहम गए तथा कल रात्रि में तेज हवाओं के साथ हुई भारी वर्षा के कारण बाढ़ जैसे हालात फिर बन गए । जानकारी के अनुसार ग्राम पोंड़ी खुर्द एवं शुक्ल पिपरिया के कुछ घरों में पानी घुस गया । जिससे बाढ़ से प्रभावित सभी ग्रामों में दहसत का माहौल बना हुआ है। बेलकुण्ड नदी का पानी गार्राघाट पुल के काफ़ी ऊपर होने के कारण मार्ग बाधित है । विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, मण्डल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, महामंत्री आशीष चौरसिया, संदीप सोनी ने बाढ़ ग्रस्त सभी ग्रामों के लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।



