मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव के काफिले की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
भोपाल । रविवार को एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव के काफिले की कार का दुर्घटना का शिकार हो गई । हादसा राजगढ़ जिले में हुआ है। काफिले में शामिल एक कार ऑटो से टकरा गई। और हादसे में ऑटो सवार को मामूली चोट आई है। खाई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का काफिला राजगढ़ जिले के ब्यावरा से शाजापुर के लिए जा रहा था, तभी पचोर सारंगपुर के बीच काफिले में शामिल एक कार कार क्रमांक MP03 A 9504 ऑटो से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई। ऑटो में बैठी सवारी घायल हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो में सवार लोगों को मामूली चोट आई है। कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।



