बीजाडोगरी हाईस्कूल के पास तालाब में दिखा मगरगच्छ, ग्रामीण में दहशत

वन विभाग ने मगरगच्छ को पकड़ने के लिए तालाब में लगाया पिंजरा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले मुख्यालय 25 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बीजाडोगरी में बस्ती के पास हाईस्कूल पास बने तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया, ग्रामीणों ने तत्काल ही वन विभाग तेजगढ़ अधिकारियों को फोन माध्यम से मगरगच्छ होने की जानकारी दी, वन परिक्षेत्र तेजगढ़ के अधिकारीयों ने तत्काल ही वन विभाग कर्मचारियों से तालाब के पास पिंजरा लगाया गया है। रहवासी इलाके के तालाब में मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ, हाईस्कूल पास बने तालाब में बच्चे महिलाएं सभी लोग नहाने जाते है ऐसे में तालाब में रह रहे मगरमच्छ से लोगों को खतरा बना हुआ है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रेंजर नीरज पांडे ने वन विभाग अधिकारी कर्मचारियों को तत्काल पिंजरा लगाने आदेश दिया, वन विभाग टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू ऑपरेशन करने के लिए पिंजरा लगाया गया है। भैसखार बीट गार्ड सुरेन्द्र अहिवार ने बताया पिंजरा लगाया गया शाम होने रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा बुधवार की सुबह पिंजरे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंजरे शिकार रखा जाएगा मगरमच्छ को पकड़ने आपरेशन किया जाएगा।



