मध्य प्रदेश

अतिवृष्टि से उजड़ा आशियाना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछिया में अति वर्षा होने से कई गरीबों के कच्चे मकान ध्वस्त हों गए। एक तो जहां बाढ़ के पानी ने कई ग्रामों में समस्या पैदा की उसके बाद पानी उतरे जाने के बाद अतिवृष्टि कच्चे मकानों में रहने वाले गरीबों की नीद उड़ा कर रखी है। लोगों के घरों में रखा राशन सड़ रहे है और बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा। मच्छरों ने पूरे क्षेत्र में आतंक फैला रखा है, कहा जाए तो एक चारो तरफ अफरा तफरी मची है। ग्राम पंचायत मंगेली के उपसरपंच विराट पांडे ने शासन से अपेक्षा की है कि पटवारी के माध्यम उन ग्रामों के कच्चे मकानों का सर्वे कार्य किया जाए जहां बाढ़ का पानी तो नही घुसा परंतु अतिवृष्टि से मकानों को नुकसान पहुंचा है, एवम जिनकी फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है उनका भी अतिशीघ्र सर्वे किया जाए।

Related Articles

Back to top button