हरियाली तीज पर किया पौधारोपण, एक पेड़ मां के नाम दिया संदेश

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था स्व सेवा संयोजन समिति के सदस्यों ने हरियाली तीज के उपलक्ष्य में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शरदा एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति क्रमांक 1 के संयोजन में हरगढ़ पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शरदा ग्राम में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने नीम, जामुन, खमेर, पीपल, पाकर जैसे पौधोरोपण किया गया।
पौधा रोपण कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं पंचायत सदस्य मोनू पुष्पराज सिंह बघेल, विकासखंड समन्वयक आशीष जैन ,सुषमा सिंह कर्चुली, सहायक सचिव केके दाहिया, राजेश यादव, शरद यादव, विपिन कोल, रज्जू कोल, राजेश यादव, अन्नु कोल, कृष्णा दाहिया उपस्थित रहें। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्यों द्वारा विगत वर्षों से सरदा ग्राम में नर्सरी तैयार कर हरियाली बचाने के प्रयास में लगी हुई है।सभी लोगों ने पौधों का पालन पोषण करने का संकल्प भी लिया हैं।



