मध्य प्रदेश

धूमधाम से मना चौरसिया दिवस, चौरसिया समाज ने विधि विधान से की नाग देवता की पूजा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व, एवं चौरसिया दिवस चौरसिया समाज के द्वारा विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा अपने कुल देवता की पूजा अर्चना के साथ दशहरा मैदान स्थित संस्कृतिक भवन में युवा चौरसिया समाज के बैनर तले चौरसिया दिवस, नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर एसडीएम सौरभ मिश्रा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, पूर्व अध्यक्ष संजय राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, चौरसिया समाज के अध्यक्ष योगेश चौरसिया, किशोरी लाल चौरसिया एडवोकेट , कुलदीप चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया, विनय चौरसिया, रामाधार चौरसिया , अनिल चौरसिया, कुलदीप चौरसिया, पार्षद गुलाब रजक, लक्ष्मीनारायण चौरसिया ,दीपेश चौरसिया, सचिन चौरसिया, संजय चौरसिया, अनिल चौरसिया सहित विभिन्न समाजों के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे।
कार्यक्रम शुभारंभ सत्यनारायण जी की कथा के साथ हुआ । इसके बाद समाज के सभी स्वजन बंधु पदयात्रा करते हुए शिक्षक कॉलोनी स्थित नाग मंदिर पहुंचे और वहां पर विशेष पूजा अर्चना की कार्यक्रम के अगले चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चौरसिया समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया ।
संपूर्ण कार्यक्रम चौरसिया समाज समिति के अध्यक्ष योगेश चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button