नई परंपरा की शुरुआत, मृत्यु भोज में बांटे 300 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयास
सिलवानी। मृत्यु उपरांत मृत्यु भोज की परंपरा पुरानी है और 13 दिन बाद तेरहवी का कार्यक्रम किया जाता है और पूजा पाठ के साथ भोजन प्रसादी खिलाई जाती है लेकिन सिलवानी तहसील के ग्राम जिन्नौर के राय परिवार ने श्री राधा कृष्ण गार्डन जमुनिया में मृत्यु भोज के दौरान उपस्थित जनों को पौधे बाटकर पौधों को लगाने का आग्रह किया।
पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। आपको बता दें कि बीते दिनों लाल सिंह राय के मझले सुपुत्र विशाल राय सैनिक का इलाज के दौरान भोपाल में निधन हो गया उनके पुत्र नीरज राय और परिवार जनों ने विशाल राय के मृत्यु भोज में कुछ नया करने का मन बनाया और तेरहवीं कार्यकम में 300 पौधों का वितरण किया गया और सभी से पौधो को लगाने और संरक्षण करने का आग्रह पर करते हुए पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है, जो पौधे आज वितरित किए उन पौधो में उनके पिता जी को यादें रहेगी, उपस्थित सभी जनों द्वारा अनोखी परंपरा की प्रशंसा करते हुए बारिश के मौसम में पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया, इतना ही नहीं परिवार जनों द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किए गए।



