मध्य प्रदेश

चलती ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की जान जोखिम डाल कर आरपीएफ जवान ने बचाई जान

रेल्वे स्टेशन में टला बड़ा हादसा, सिहोरा रोड प्लेट फार्म 1 का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर , सिहोरा। जबलपुर से लखनऊ उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 15205-15206 चित्रकोट एक्सप्रेस गाड़ी जैसे ही सिहोरा रोड रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म एक पर रविवार की रात्रि 9:40 पर पहुंची और दो मिनट रुकने के बाद जब वह आगे चलने के रवाना हुई थी। 50 वर्षीय लगभग एक व्यक्ति ट्रेन और प्लेट फार्म के बीच आ गया और ट्रेन तेज़ी से आगे बढ़ गई।
सिहोरा रोड रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म एक पर रविवार को हुई इस घटना से सभी दंग रह गए। आरपीएफ जवान सिहोरा रोड स्टेशन में शिवकुमार बागरी पदस्थ हैं जैसे ही उन्होंने प्लेट फार्म के बीच व्यक्ति गुलाब पिता देवनाथ सोनकर उम्र 50 वर्षीय लगभग निवासी मानिकपुर उत्तर प्रदेश को अपनी जान जोखिम में डाल कर व्यक्ति की जान बचाई। इस दौरान वे फिसल कर गिर भी गए थे। तत्काल ट्रेन तेज़ी से बढ़ गई थी पर घटना को लेकर लोको पायलट एवं गार्ड ने ट्रेन को रोका और व्यक्ति को सुरक्षित प्लेट फार्म और ट्रेन के बीच से खींच कर बाहर निकाला। व्यक्ति को मामूली चोटे आई हैं जिससे आरपीएफ के जवान सिहोरा से जबलपुर इलाज़ के लिए भेज दिए। साथ ही फिर चित्रकोट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस घटना को देख स्टेशन प्रबंधक ध्यानसिंह टेकाम ने आरपीएफ जवान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारी देश के लिए प्रेरणा हैं और सम्मान के पात्र भी हैं जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल उसकी जान बचाई।
चलती ट्रेन और प्लेट फार्म में फसे हुए व्यक्ति की जान बचाने में किसी अन्य व्यक्ति की हिम्मत नहीं हुई लेकिन आरपीएफ जवान ने हिम्मत करके प्लेट फार्म से तेज़ी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस दौरान उपस्थित मुसाफिर सहित अधिवक्ता उत्तम सोना तहसील कार्यालय सिहोरा के साथ अन्य लोगों ने सराहना की।

Related Articles

Back to top button