मध्य प्रदेश

विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता संपन्न

सिलवानी । शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी के 39 भैया बहनों ने राखी बनाओ प्रतियोगिता में वर्गश: भाग लिया।
जिसमें शिशु वर्ग से प्रथम स्थान बहिन पायल लोधी और द्वितीय स्थान पर बहिन हरिप्रिया लोधी ने प्राप्त किया । बाल वर्ग से बहिन खुशबू शैजवार प्रथम स्थान और रुक्मणी यादव द्वितीय स्थान पर रहीं । किशोर वर्ग से प्रथम स्थान पर भैया पीयूष लोधी और द्वितीय स्थान पर बहिन पूजा लोधी रही।
तरुण वर्ग से प्रथम स्थान पर बहिन श्रेया चौरसिया और द्वितीय स्थान पर अंबिका नामदेव रही।
राखी बनाओ प्रतियोगिता में विद्यालय की सुशीला सराठे दीदी एवं साधना लोधी दीदी द्वारा प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।

Related Articles

Back to top button