मेधावी छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान, शील्ड पाकर खिल उठे छात्र छात्राओं के चेहरे

15 अगस्त को गोसलपुर क्षेत्र में हुआ कार्यक्रम
ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास
जबलपुर, गोसलपुर। सिहोरा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 3 में सभी विद्यालयों के उपस्थिति मेधावी छात्रों का सम्मान 15 अगस्त के शुभ अवसर पर किया गया। बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं लगन के उद्देश्य से गोसलपुर अंतर्गत प्राइवेट एवं सरकारी स्कूल के उपस्थित सभी बच्चे जिनमें बोर्ड कक्षा पांचवी, आठवीं, दसवीं, एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किए थे। इन सभी का सम्मान क्षेत्रीय जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने किया एवं बच्चों को प्रोत्साहित भी किया। जानकारी देते हुए बताया कि देखा जाए तो आने वाले वर्षों में भी यह सम्मान की परंपरा निर्धारित रहेगी। और जब तक मेरा कार्यकाल होगा। तब तक बच्चों से आग्रह किया है कि कक्षा में प्रथम स्थान आकर अपने विद्यालय माता-पिता एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। वही एक सुनहरे भविष्य का निर्माण करें ।
मेधावी छात्र क्रमशः हायर सेकेंडरी स्कूल गोसलपुर वंशिका चक्रवर्ती कक्षा दसवीं, वैशाली पटेल कक्षा बारहवीं, कला समूह मानसी पटेल 12वीं, विज्ञान समूह सरस्वती शिशु मंदिर गोसलपुर, मेहरीन निशा कक्षा 12वीं, आयुषी चौबे कक्षा दसवीं, साक्षी साहू कक्षा आठवीं, हरिशंकर पाठस्कर कक्षा पांचवी, नालंदा हायर सेकेंडरी स्कूल सक्षम कोरी कक्षा बारहवीं, सौरभ यादव कक्षा दसवीं, हर्षित बर्मन कक्षा आठवीं, दीपांशी विश्वकर्मा कक्षा पांचवी, सरस्वती ज्ञान मंदिर पूर्वी कक्षा 5वी, वैष्णवी नामदेव कक्षा 8वी, महर्षि विद्या मंदिर आस्था दुबे कक्षा आठवीं, नव्या पटेल कक्षा पांचवी, सीएलएस सोनी शिशु कल्याण मंदिर आदित्य माना कक्षा पांचवी, रितु बर्मन कक्षा आठवीं, शासकीय बालक शाला कक्षा पांचवी अंश यादव, कक्षा आठवीं साहिल वर्मन, शासकीय कन्या शाला काजल नामदेव कक्षा पांचवी, तराना यादव कक्षा आठवीं, मात्र छाया ज्ञान शिक्षा स्कूल पूर्वी सोनी कक्षा पांचवी, माही दुबे कक्षा आठवीं, महिमा पटेल कक्षा आठवीं इन सभी बच्चों को ग्राम के वरिष्ठ अवधेश गर्ग, गोविंद सोनी, सुरेश पालीवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, गोविंद राय, राजमणि बघेल, जीवनलाल गुप्ता, बिहारी रजक, बलराम पटेल, कृष्ण कुमार सैनी, महेंद्र सिंह, राजा दुबे, राजा सोनी, अर्पित चौबे, अजीम खान, संजू भाई, लाइक खान एवं सभी विद्यालय के प्राचार्य एवं उनके स्टाफ की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।



