मध्य प्रदेश

लव कुश जन्मोत्सव मनाया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सोमवार को श्री जगदीश मंदिर माला फाटक में श्री लव कुश की अर्ध रात्रि कुशवाहा विकास मंच के समस्त पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना कर श्री लव कुश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और भजन पूजन कीर्तन आदि कार्यक्रम किया। ओर देशवासियों को श्री लव कुश के जन्म जयंती पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पहलाद कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ संरक्षक धन सिंह कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष विनोद कुशवाहा सागोनी, जिला कोषाध्यक्ष हरि नारायण कुशवाहा, कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, परसू भैया पूर्व पार्षद, खिलान सिंह, सोमत सिंह, सीताराम, साहब सिंह, घनश्याम कुशवाहा, रानू कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button