भैंस चरा रहे वृद्ध को नाबालिक ने बाइक से मारी जोरदार टक्कर, मौत

परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते टक्कर मारने के लगाए गंभीर आरोप
पलेरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पलेरा थाना अंतर्गत दांतगोरा गांव में बन्ने बुजुर्ग तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलता हुआ आ रहा था मेन रोड किनारे छंदी यादव अपनी भैंसे चरा रहे थे दांतगोरा मेंन रोड पर टक्कर मार दी जिससे उन्हें सिर में ज्यादा चोटे आई। मोटरसाइकिल का नंबर क्रमांक एमपी36 एमटी 5078 है। मोटरसाइकिल को प्रिंस यादव पिता अमर सिंह यादव चला रहा था । घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने छंदी यादव उम्र 52 को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने पंचनामा नक्शा बनाकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम के बाद मृतक को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया वहीं परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते एक्सीडेंट करने की गंभीर आरोप लगाए हैं पहले भी जान से मारने की धमकी मृतक के परिवारजनों को दी गई थी। पुलिस की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई।



