कुशवाहा समाज ने धूमधाम से मनाई लवकुश जयंती, बाजे गाजे के साथ निकली विशाल शोभा यात्रा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । कुशवाहा काछी पटैल समाज गौरझामर के तत्वावधान मे गुरुवार को लव-कुश जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई जिसमे भगवान लवकुश की सजीव झांकी शामिल की गई, पीताम्बर वस्त्रो मे महिलाओ की कलश यात्रा अखाडे भजन मंडली डीजे की धुन पर नाचते भक्तो की टोली, आतिशबाजी, गगनभेदी जयकारो तथा उज्जैन का प्रसिध्द वाध्य यंत्रो से सुसज्जित डमरू दल शोभा यात्रा का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहे, शोभायात्रा की शुरुआत बुधवारा बाजार स्थित मंदिर से हुई जो महाकाली वार्ड, घुसयाना मुहल्ला, गांधी चौक, खचा मुहल्ला, इतवारा बाजार, नयापुरा बस स्टेन्ड मैन रोड होते हुए वापिस बुधवारा बाजार पहुंची जहां अनेक कार्यक्रम के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
शोभा यात्रा में गौरझामर एंव आसपास के गांवो के सामाजिक बन्धु बडी सख्या मे शामिल हुए।



