मध्य प्रदेश

शिक्षक दिवस पर नन्हे तेजस चौरसिया ने शिक्षक शिक्षकों को भेंट की कलम

रिपोर्टर : रवि चौरसिया
गंजबासौदा । डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन अपने शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन व योगदान के प्रति आभार प्रकट करने का महत्वपूर्ण दिन होता है, क्योंकि यह दिन गुरु और शिष्य दोनों के रिश्ते के लिये बहुत ही  खास होता है। शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर की सीमा से लगे हुऐ ग्राम बैहलोट क्षेत्र में निवासरत नन्हे से बालक तेजस चौरसिया ने ज्ञान बेली विद्या मंदिर स्कूल पहुंच कर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कलम भेंट किया तो सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने आशीर्वाद प्रदान किया।
*इन पंच गुरूओं के आशीर्वाद से जीवन है सार्थक*
प्रथम गुरु -मां जिसने हमे जन्म दिया,
द्वितीय गुरू- धरती मां-जिस पर पले बढ़े
तृतीय गुरू- पिता- जिसकी उगली थामी
चतुर्थ गुरू- शिक्षक- जिनसे ज्ञान मिला
पंचम गुरू- आध्यात्मिक -जिनकी कृपा मिली है।

Related Articles

Back to top button