किशोर का शोर, चारो और के तहत ग्राम रनेह में साथिया के द्वारा निकली गई रैली

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश जैन के निर्देशन में दिनांक 8 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत हट्टा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य रनेह में किशोर का शोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम स्तर कार्यक्रम का आयोजन कर सर्वप्रथम रैली निकाली गई इसके बाद किशोरावास्था में आने वाले बदलाब, पोषण एवं सुमन कार्यक्रम पर चर्चा की खेल गतिविधि एवं रैली के माध्यम से ग्राम में जागरूकता अभियान किया गया। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल से राज्य प्रशिक्षक कुलभूषण सिंह एवं आरपी शर्मा जिले से प्रभारी जिला समन्वयक ओमप्रकाश पटेल, पीसी महेन्द्र मिश्रा द्वारा फील्ड विजिट कर सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक करनसिंह, महिला प्रशिक्षक सीमा राजा, सुपरवाइजर कुंती चौरासिया ग्राम रनेह की सभी आशा कार्यकर्ता, एवं ग्राम रनेह के सभी किशोर किशोरी साथिया की भूमिका रही।



