मध्य प्रदेश

डूमर में खुदी तलैया में चार बच्चियों की डूबने से मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले की नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमर गांव में खुदी तलैया में डूबने से चार बच्चियों की दर्दनाक मौत हो जाने का घटना क्रम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि ग्राम डूमर के मंदिर में भंडारा में शामिल होने चारो बच्चियां गई थी, जिनमे एक ही परिवार की तीनों बच्चियां है, अचानक तलैया में फिसलने से तीनों बच्चियों को निकाल कर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर आशुतोष पटैल ने चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतिका मायाबाई पिता अर्जुनसिंह लोधी उम्र 9 वर्ष, राजेश्वरी पिता हनुमत सिंह लोधी उम्र 12 वर्ष और प्रशंसा पिता यशवंत सिंह उम्र 12 वर्ष तीनों डूमर गांव निवासी हैं। वही चौथी बच्ची को ग्रामीणों को द्वारा खोज की गई । रजनी बाई भी तलैया में रात्रि 8 बजे के करीब शव मिला हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ मुकेश कुमार जैन, एएसआई अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक शुभनारायण यादव, लखन, कोतवाली से आरक्षक राघवेंद्र व देवी सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है ।
थाना नोहटा प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि डूमर गांव के पास हनुमान मंदिर मृतक बच्चों परिजन भंडारे के लिए गए तभी घटना घटित हुई है।

Related Articles

Back to top button