मध्य प्रदेश

शिक्षक प्रशिक्षण स्थल ढीमरखेड़ा पहुँचे डीपीसी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया                                        

उमरियापान । राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार ब्लाक ढीमरखेड़ा के मॉडल उ मा वि मे कक्षा तीसरी एवं चौथी पढ़ाने वाले शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 9  सितंबर से प्रारंभ हुआ, प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस जिला परियोजना समन्वयक केके डेहरिया द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे 17 शिक्षक अनुपस्थित पाए गये, जिन्हे कारण बताओ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश बीआरसी ढीमरखेड़ा को दिये।
प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए डीपीसी ने एफएलएन कौशल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बच्चों का स्कूलों में ठहराव, शिक्षक क्षमता निर्माण, उच्च गुणवत्ता एवं विविधता पूर्ण छात्र एवं शिक्षण संसाधनों/ अधिगम सामग्री का विकास, अधिगम परिणाम उपलब्धि में प्रत्येक छात्र की प्रगति को ट्रैक करने तथा बच्चों का पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए आनंददायक शिक्षण एवं अनुभव के माध्यम से सीखने और बढ़ने के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करने का आवाहन किया।
*बीआरसी कार्यालय का किया निरीक्षण*
जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा पहुँचे डीपीसी ने पुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन, नव साक्षरता अभियान की प्रगति, जनशिक्षकों द्वारा की जा रही मेटरिंग की जानकारी ली साथ ही सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का समय सीमा मे निराकरण करने के निर्देश दिये ।
*एफएलएन कक्षाओं का किया अवलोकन*
शासकीय प्राथमिक शाला कुदवारी पहुँचे डीपीसी ने एफएलएन कक्षाओं का अवलोकन कर कक्षा शिक्षिका रंजना मिश्रा को माह सितंबर मे होने वाले आवधिक मूल्यांकन की तैयारी पर आवश्यक निर्देश दिये।
जिला परियोजना समन्वयक द्वारा कस्तूरबा बालिका छात्रवास का भी निरीक्षण किया गया।   तत्पश्चात बालक उ मा वि उमरियापान मे आधार कैंप का निरीक्षण कर अध्ययनरत सभी बच्चो के आधार, समग्र आईडी बनाने एवं त्रुटियों मे सुधार के आवश्यक निर्देश कैंप प्रभारी प्राचार्य मुकेश पटेल को दिये ।  इस दौरान बीआरसी प्रेम कोरी, डाइट व्याख्याता एनपी श्रीवास्तव, बीएसी हेमंत सामल, गणेश महोविया, संदीप शुक्ला, जनशिक्षक आशीष चौरसिया, अवधेश पटेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button