भव्य श्रीराम कथा 11 सितंबर से, सभी तैयारियाँ पूरी

रायसेन । रायसेन के स्थानीय दशहरा मैदान पर श्री महावीर राम कथा सेवा समिति द्वारा आगामी 11 सितंबर से 19 सितंबर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जोधपुर से पधारे अंतरराष्ट्रीय संत मुरलीधर जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा सुनाई जाएगी और इस कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल।
रायसेन के स्थानीय दशहरा मैदान पर श्री महावीर राम कथा सेवा समिति द्वारा आगामी 11 सितंबर से 19 सितंबर तक भव्य राम कथा का आयोजन किया जा रहा है इस कथा में राजस्थान जोधपुर से पधारे अंतरराष्ट्रीय संत मुरलीधर महाराज के मुखारविंद से 9 दिवसीय राम कथा सुनाई जाएगी और इस कथा को सुनने हजारो की संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से आयेंगे समिति द्वारा इस कथा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे स्वयं व्यवस्थाओं पर नज़र रखे हुये है।इसके लिए समिति द्वारा एक भव्य डोम टेंट लगाया गया है और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। दो चलित टॉयलेट रखे गये है तो पानी के लिए नल एम्बुलेंस एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जा रहा है।इस कथा से पहले एक विशाल कलश यात्रा कल सुबह 9 बजे स्थानीय गंज बाजार हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाज़ार से होती हुईं दशहरा मैदान पर पहुँचेंगी। इस कलश यात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह तोरण द्वार लगाये गये है जहाँ पुष्प वर्षा करके इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा वहीं समिति के सदस्यों का कहना है कि कथा में पधारे सभी श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए पूरे प्रबंध किया गये है।


