डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर मझौली में की बड़ी कार्यवाही

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । वन विभाग टीम ने मुखबिर से सूचना प्राप्त कर , अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के साथ बड़ी मात्रा में बेशकीमती लकड़ी जब्त की, जिसमे सागोन जैसी आरक्षित लकड़ी शामिल है।
बताया जा रहा हे के अवैध रूप से संचालित फर्नीचर मशीनों के कोई भी लाइसेंस नही है, जिसको को वन विभाग ने कार्यवाही कर जब्त किया कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से संचालित फर्नीचर मशीनों के मालिक ने वन विभाग की टीम के नेतृत्वकर्ता पर हमला कर दिया और सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया जिसमे पंचनामा शामिल था।
थाना मझौली के अनुसार गिरीश विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने रेंजर जगन्नाथ पटेल के साथ झूमाझपटी कर दी और पंचनामा फाड़ दिया जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर 121 (1), 132 बीएनएस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर डीएफओ के निर्देश पर मझौली में कार्यवाही की गई हे जिसमे लाखो रुपए की कीमती लकड़ी और अवैध रूप से संचालित फर्नीचर मशीनों को जब्त कर आगे की कार्यवाही के लिए वन विभाग के नियम अनुसार वन विभाग अधिनियम 1927, 1984 और अन्य विभिन्न धाराओं पर कार्यवाही की गई।



