मध्य प्रदेश
नगर परिषद मझौली में लगाई गई नेशनल लोक अदालत

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली। शनिवार 14 सितंबर 2024 को नगर परिषद मझौली मैं नेशनल लोक अदालत का शिविर लगाया गया जिसमें नगर में विभिन्न प्रकार के करों की वसूली में छूट देकर नागरिकों से कर जमा कराया गया जिसमें जल कर संपत्ति कर उपभोक्ता कर नगर में जमा किया गया जिसमे संपत्ति कर 269 उपभोक्ता द्वारा 659965 रूपये और जलकर 120 लोगों द्वारा 163444 रूपए दुकान किराया 7 लोगो द्वारा 75990 रूपए उपभोक्ता प्रभार 269 लोगो द्वारा 20020 रूपए की राशि लोक अदालत के माध्यम से संग्रहित की गई इसमें कुल टोटल राशि 919439 रूपए बसूली की गई। नगर परिषद के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
लक्ष्मी नारायण राजपूत, नीलेश साहू, रमेश साहू, रितेश दुबे, विश्वनाथ नेटी, राम सजीवन बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



