धार्मिकमध्य प्रदेश

पर्वतराज पर्यूषण के उत्तम त्याग पर गौशाला के लिए किया दान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इस सदी के महासंत पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणि १०८ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम् आशीर्वाद से गौरझामर जैन बड़ा मंदिर में जैनिओ के दस दिवसीय पर्वराज पर्युषण का भव्य आयोजन चल रहा है। आज आठवे दिन उत्तम त्याग का दिवस मनाया गया सभी ने यथाशक्ति दान दिया ब्र भैया संतोष जी और मुकेश भैया जी ने त्याग की बहुत महिमा बताई विद्यासागर म्यूजिकल ग्रुप ने संगीतमय प्रस्तुति दी, पाठशाला परिवार ने आज सामूहिक पूजन की विश्व शांति और जगत के मंगल की भावना से शांतिधारा हुई ! इस कार्यक्रम में सभी समाज ने मुख्य पात्र बनकर कार्यक्रम की शोभा बढाई कार्यक्रम में पूरी समाज के महिला पुरुष बालक बालिकाएं और सभी बच्चो ने भाग लिया ।
सभी मंदिरो के कमेटी जन समाज की पंचायत कमेटी श्री विद्यासागर सेवादल श्री वीर आरती मंडल बालिका मंडल पाठशाला परिवार. महिला मंडल. बहु मंडल गौशाला परिवार समर्पित सोशल ग्रुप ने सामूहिक पूजन की। नयापुरा बजरिया हाता गुगवारा सभी जैन मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है एवं रात्रि में संगीतमय आरती का आयोजन हो रहा है एवं प्रतियोगिताएं भी हो रही है।

Related Articles

Back to top button