मध्य प्रदेश
यात्री बस और एम्बुलेंस की आमने सामने टक्कर, चालक की मौत
रायसेन । यात्री बस और एम्बुलेंस की आमने सामने टक्कर होने से एम्बुलेंस चालक की उसमें फँसने से मोके पर ही मौत हो गई। एम्बुलेंस चालक एम्बुलेंस में काफी देर तक फंसा रहा। और एम्बुलेंस चालक को बड़ी महक्क्त के बाहर निकाला गया।
यात्री बस भोपाल से रायसेन तरफ़ आ रही थी और एम्बुलेंस रायसेन से भोपाल तरफ़ जा रही थी।
दोनों वाहनो की आमने सामने की हुई ज़ोरदार टक्कर।
बस में सवार लगभग 7 यात्रियों को आयीं चोटें।
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक ड्रायवर ईश्वर सिंह सिसोदिया भोपाल का निवासी।
जिला मुख्यालय के सदालतपुर के पास सेण्डोरा चोकी के सामने हुआ ये बड़ा हादसा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन थे बहुत तेज रफ़्तार में।
सदालतपुर के पास मोड़ पर हुआ ये हादसा।



