मध्य प्रदेश

चरगुवां बांध निर्माण को लेकर ग्रामीण हुए लामबंद सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज इलाके में चरगुवां बांध के नाम से शासन द्वारा एक डेम तैयार कराया जाना प्रस्तावित है जिसको लेकर किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं पंदरभटा के करीब दो दर्जन किसानों ने नोटिस का जवाब देते हुए सामूहिक रूप से एसडीएम सौरभ मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बांध की स्वीकृति कैंसिल करिने की गुहार लगाते हुए कहा है कि हम लोगों की भूमिया सिंचित है फिर भी जमीने हमारी डूब रही हैं और फायदा दूसरे क्षेत्र के किसानों को मिलना है। बांध बनाकर सरकार हम किसानों को बेरोजगार करना चाह रही है। वहीं शासन ने जो तीन लाख रुपए एकड़ का मुआवजा निर्धारित किया वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। जबकि किसानों की भूमि की कीमत 10 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए एकड़ की है। किसानों का कहना है कि करीब 300 एकड़ भूमि डूब में आ रही है जिसके संबंध में किसानों को स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही और किस अनुपात में मुआवजा तय किया जा रहा है वह भी नहीं बताया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि ये जमीनें हमारे पूर्वजों की है और जीवन यापन का एकमात्र यही साधन है हम किसी कीमत पर अपनी जमीनें जो की संचित है उसे छोड़ने को तैयार नहीं है जब हमारी जमीने सिंचित है तो फिर बांध क्यों बनाया जा रहा है हमारी जमीन छीनकर दूसरों को लाभ पहुंचाने का यह प्रयास शासन का हम सफल नहीं होने देंगे। क्योंकि लोगों ने फर्जी दस्तखत करके बंद स्वीकृत कराया है हम लोग बांध निर्माण के पक्ष में नहीं है।
यदि शासन हमारी जमीने अधिकृत कर रहा है तो हमें जमीन के बदले जमीन और उचित मुआवजा दिया जाए यदि शासन ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमार जैन, मानसिंह यादव, अंकित यादव, रघुवीर सिंह, शोभाराम, देवी सिंह, हल्के भाई यादव, नीरज पाण्डेय, विनय कुमार जैन, विशाल मोहनिया, शिखरचंद जैन, सोडरमल जैन, चतुरसिंह, विशाल, वृजेन्द्र, हरिसिंह, जगदीश, हल्के जयपाल, सोमतसिंह, वीरसिंह, बाबू, नत्था, सुरेश, वृंदावन, बब्लेश आदि प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button