भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई 2 पेटी अबैध शराब

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई 2 पेटी अबैध शराब। बता दें कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता मेनवार ग्राम से दुर्गा चालीसा पाठ करके घर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में फुटेरा कला ग्राम में 2 व्यक्ति एचएफ डीलक्स कंपनी नीले और काले कलर की गाड़ी से दो व्यक्ति अबैध शराब फुटेरा कलारी से अगारा गांव की और लें जा रहें थे जिसकी सूचना संगठन सदस्यों ने बटियागढ थाने के फुटेरा चौकी पुलिस को सूचना दी पुलिस ने चंडी माता मंदिर गेट के सामने मोटर साइकिल वाहन रोका और पूछताछ की तो गाड़ी चालक व्यक्ति ने अपना नाम बताया जितेंद्र सिंह लोधी पिता गौगल सिंह लोधी निवासी अगारा बताया वहीं पीछे बैठा व्यक्ति ने अपना नाम रामलाल रैकवार पिता कल्याण रैकवार निवासी अगारा बताया बीच में रखा बैंग पुलिस ने चेक किया तो 2 पेटी शराब 50 पांव लाल मसाला 50 पांव देशी सफेद मसाला कुल 100 पांव शराब जब्त की गाड़ी नम्बर MP 34 MO 6935 वाहन से अबैध शराब सप्लाई करते हैं संगठन सदस्यों का आरोप है कि पुलिस चौकी फुटेरा गेट के बिल्कुल सामने और पास से शराब निकलतीं है मगर पुलिस दर्शक बनी रहती है संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि वास्तव में अपराध होते हैं तो 90% अपराध शराब के कारण हो रहें हैं इन्हीं उद्देश्यों को लेकर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के अबैध शराब पकड़वाते है वहीं पुलिस ने आरोपी एवं मोटरसाइकिल वाहन आरोपी अपने कब्जे में लेकर आवकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।



