पीएम मोदी के जन्मदिन पर नगर में पांच परिवारों का मिला नया घर

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का हुआ शुभारंभ
सिलवानी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74 वें जन्मदिन के मौके पर नगर परिषद ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के साथ शुरूवात हुई़
वहीं नगर के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में पांच हितग्राहियों का पीएम आवास में गृह प्रवेश हुआ। गृह प्रवेश में भाजपा नेता मोहन साहू ने कहा कि हमारे देश के कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान एवं सिलवानी मध्य प्रदेश शासन के पुर्व मंत्री ठा. रामपाल सिंह राजपूत के अथक प्रयास से हम सब को नयी नयी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोकतंत्र के सबसे बड़ा नायक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मिली यह सौगात उनके द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति दिखाए गए समर्पण का एक और उदाहरण है। हम ही नहीं समूचे देशभर के लाभार्थी इस मौके पर उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं और इसे अपने जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। इस अवसर पर वार्ड 15 के पार्षद प्रदीप कुशवाहा हितग्राही एवं नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



