नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ देवी मां का पूजन आरम्भ
Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
◢◣◥◤ जय श्री हरि ◢◣◥◤
💁🏻 3 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को अश्विन मास के शुक्ल पक्ष कि प्रतिपदा तिथि है। आज से अश्विन मास का शारदीय नवरात्र आरम्भ होता है। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ देवी मां का पूजन आरम्भ किया जाता है। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। 3 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः काल ही माता के शुभ चरण आपके घर कलश स्थापन से आरम्भ होगा। क्योंकि प्रातः काल जो उत्तम चौघडिया होगी उसी में कलश स्थापना किया जायेगा। जैसे प्रातः काल लाभ और अमृत दो चौघडियाँ है। ये दोनों चौघडियाँ प्रातः 06:29 AM बजे से शुरू होकर 09:29 AM बजे तक रहेगी इस समय के भीतर ही कलश स्थापना कर-करवा लेना चाहिए। इसके साथ ही कलश स्थापना के लिए एक और शुभ मुहूर्त है, जो कि अभिजित मुहूर्त है। ये मुहूर्त प्रातः 11:46 AM से लेकर दोपहर के 12:47 PM तक होगा। इस समय के भीतर भी कलश स्थापना की जा सकती है। आज माता शैलपुत्री के दर्शन एवं पूजन का बहुत पुण्य होता है। आज महाराजा अग्रसेन कि जन्म जयन्ती भी है। सभी सनातनियों को अपने-अपने घरों में ध्वजा रोपण अवश्य करना चाहिए। आज केश संस्कार के साथ ही दोष निर्मूलन हेतु द्रव्य दान अवश्य करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ भी अवश्य अपने-अपने घरों में करवाना चाहिए। आप सभी सनातनियों को “शारदीय नवरात्र, महाराजा अग्रसेन जयन्ती एवं ध्वजा रोपण” की हार्दिक शुभकामनायें।।


