मध्य प्रदेश

बाल्मीकी समाज की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। डीएसजी बाल्मीकी समाज जिला दमोह की बैठक आरक्षण के लिये आयोजित की गई जिसमें सभी ग्राम पंचायत के लोग शामिल हुये एवं शहर के गणमान्य मुखियागण उपस्थित हुये जिसमें संतोष चौधरी, दीपक सकत, आनंद गुड़ेरे, पप्पू कछवाहा, सुरेश कछवाहा, राम सेवक सपेरा सहित शहर के लोग अधिक से अधिक उपस्थित रहे आरक्षण के संबंध में सभी ने अपने अपने विचार रखे। शलिक राम पिपरोधा वालो ने अपने विचार रखे जिसमें धन्यवाद यात्रा निकालकर शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जायें। अंजनी से बहोरी लाल बाल्मीकी ने भी अपने विचार रखे। हटा से धर्मेन्द्र सपेरा ने नौजावनो को आगे आने का आग्रह किया कि आरक्षण के आंदोलन में भाग लेने नोहटा से दीवाई भाई आशोक पारोचे ने सभी माताओं एवं शामिल होने का आग्रह किया है कि आने वाली संतानों के लिये आरक्षण को लागू कराने सभी को आवाहन किया है। इसी तारतम्य में मनोहर लाल धारू ने हिन्दु सकल समाज के शहर अध्यक्ष का पद ग्रहण किया जिसमें डीएससी बाल्मीकी समाज ने गर्व महसूस करते हुए मनोहर लाल धारू को जिनका सम्मान शहर के डालचंद मुखिया के द्वारा पग़डी पहनाकर सम्मानित किया। जिले के सभी साथियों का आभार प्रकट कक्ष्मन करोसिया हिण्डोरिया, दीपक सपेरा दमोह, आशोक पिण्ड परोचे नोहर धीरज, नीरज सगरा, क्षितिज कछवाहा ने किया। मंच का संचालन राजकुमार कछवाहा जिलाध्यक्ष ने किया।

Related Articles

Back to top button