क्राइम

जंगल में मिला मजदूर का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत आने वाले करौंदी के जंगल में गुरुवार की सुबह एक मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची उमरियापान पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उमरियापान थाना अंतर्गत करौंदी के जंगल में गुरूवार की सुबह उमरियापान निवासी 50 वर्षीय मजदूर प्रेमलाल कोल का शव मिलने से उमरियापान क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने घटना के संबंध में बात करते हुए आशंका जताई की किसी जंगली जानवर के हमले से मजदूर की मौत हुई हो सकती है, लेकिन मामले को संदिग्ध मानते हुए उमरियापान थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक मजदूर के चेहरे एवं शरीर में कई जगह पर गहरे जख्म के निशान है जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हुआ है कि किसी जंगली जानवर ने मजदूर पर हमला किया हो ।
पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन अचानक हुई घटना से उमरियापान गांव में मातम छा गया है । घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ गौरव शर्मा भी मृतक प्रेमलाल के घर और घटना स्थल पहुंचे। डीएफओ ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हो पाएगा कि आखिर मजदूर की मौत कैसे हुई । विभागीय तौर पर नियमानुसार हर संभव पीड़ित परिवार को मदद की जा रही।

Related Articles

Back to top button