ग्राम सभा का आयोजन, शासन की योजनाओ की दी जानकारी

सिलवानी। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सिंगपुरी उचेरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।
प्रारंभ में सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा एवम ग्राम सभा में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी विभागों की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। समग्र, केवाईसी, किसान कार्ड, संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, मनरेगा योजना आदि समस्त प्रकार की पेंशन योजना, राशन वितरण, स्कूल में बच्चों के ज्यादा प्रवेश हो जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया उन्हें भी समझाया गया की पढ़ाई बहुत जरूरी है आप स्कूल न छोड़े और जो बच्चे अध्यनरत हे वे नियमित स्कूल आएं स्कूल में मिल रहे मध्यान्ह भोजन के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत रूप से समझाया गया । स्वच्छता के विषय में भी जानकारी दी गई l स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । इसके लिए हमारी ग्राम पंचायत से चल रही पुरुष्कार सम्मान योजना के बारे में भी विस्तृत समझाया गया की जो हमारी पंचायत में सद्स्य गण सामाजिक सरोकार के काम करेंगे, साफ सफाई पौधारोपण आदि ग्राम पंचायत और गांव को स्वच्छ रखने के कार्य करेंगे उन्हें आगामी 26 जनवरी को पुरुष्कृत वा सम्मानित किया जाएगा । वन सुरक्षा, ऊर्जा के सही उपयोग किसान, केवाईसी आदि से भी अवगत कराया गया।



