मध्य प्रदेश

10 करोड़ की लागत से बनने वाला अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । शनिवार की मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नगर मझौली में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले अस्पताल का भूमिपूजन किया। यह अस्पताल 50 बिस्तरों वाला बनेगा जिसमें सभी सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें आसपास के क्षेत्र वालों को बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है।
विधायक अजय बिश्नोई ने बताया है कि धीरे-धीरे यह अस्पताल 100 बिस्तरों का कर दिया जाएगा और सर्व सुविधाजनक होगा अस्पताल के बाजू से बहुत बड़ा ही सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जबलपुर सांसद आशीष दुबे कार्यक्रम की जिसकी अध्यक्षता पाटन विधायक अजय बिश्नोई ने की ग्रामीण से आए सभी कार्यकर्ताओं का विधायक अजय विश्नोई ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष विद्या दिनेश चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र चौरसिया, नगर परिषद अध्यक्ष शिप्रा चौरसिया, पार्षद मनोरंजन राय, सहकारिता प्रकोष्ठ के ग्रामीण अध्यक्ष शरद जैन, जिला ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सेन, अभिजीत विश्नोई, अंचल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button