मध्य प्रदेश
नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि पर्व, पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद
सिलवानी। शारदीय नवरात्रि नगर में भक्तिमय वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ हो गया है। नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रथम दिवस देवी प्रतिमाओं को डीजे ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर स्थापना की गई। समिति झाकियों को सजावट और विद्युत साजसज्जा को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।
थाना प्रभारी डीपी सिंह द्वारा लगातार झांकियों का भ्रमण कर झांकी समितियों को झांकी स्थल पर रात्रि के समय दो समिति कार्यकर्ताओं को आवश्यक रूप से रुकने एवं न्यायालय के आदेश अनुसार साउंड चलाने के निर्देश दिए जा रहे है। झांकी समितियों को कोई भी समस्या होने पर तत्काल संपर्क हेतु बात कही जा रही है। वही पुलिस एवं नगर सुरक्षा समिति की भी झाकियों पर ड्यूटी लगाई जा रही है। जिससे नगर में त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया सके।



