उज्जवला से जुडी महिलाओ को ही सिर्फ गैस सब्सिडी योजना का लाभ, लाडली बहना वंचित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । देश की आधी आबादी के साथ देश की ही सरकार यदि पक्षपात व भेदभाव पूर्ण व्यवहार करेगी इसका सीधा असर होने वाले व आने वाले चुनावों पर तो पडेगा ही और पड भी रहा है केंद्र सरकार ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में देश की लाडली बहनो को गैस सिलेण्डरो पर उज्जवला योजना की ही भांति सब्सिडी देने का वादा किया था इसके लिए विगत महिनो में इसकी प्रक्रिया भी शूरु की गई थि जिसमें पुरुषो के नाम के कनेक्शनो को लाडली बहना की पात्रता प्राप्त पत्नियो महिलाओं के नाम किया गया था इसके बावजूद लाडली बहनो के व्दारा क्रय किये जा रहे घरेलु गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी योजना का लाभ नही मिलने से महिलाओ मे भारी असन्तोष व्याप्त है। महिलाओ का कहना है कि जब मोदी सरकार घोषणाओ पर अमल नही कर वादा खिलाफी करती है तो इसका खामियाजा भी उसे भुगतना पडेगा, मोदी सरकार इस ओर शीघ्र ध्यान दे।



