न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों शपथ ग्रहण सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिविल न्यायालय परिसर सिहोरा में तहसील अधिवक्ता संघ की नव गठित कार्यकारिणी को निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिवक्ता संघ कक्ष में कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे एवम न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान कर पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे। अधिवक्ता सिविल कोर्ट सिहोरा:- निर्वाचन अधिकारी नागेश उपाध्याय, प्रदीप पटैल, पी.आर पांडे की मौजूदगी में तहसील अधिवक्ता संघ सिहोरा पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
सिहोरा सिविल न्यायलय मे विगत दिवस वार ऐसोसिएंन के चुनाव संपन्न हुऐ थे । जिनको लेकर 5 अक्टूबर को सिविल न्यायालय सिहोरा में सपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश सैफी दाऊदी द्वितीय, सुधांशु सिन्हा की उपस्थिति मे चयनीत अधिवक्ता रविदीप सिंह वैस अध्यक्ष, मुकेश मिश्रा उपाध्यक्ष, आनंदमणी त्रिपाठी सचिव, आशीष ब्यवहार सहसचिव, सुनील पटैल कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव आलोक ब्योहार कार्यकारणी सदस्यों मे आनंद पटैल, अभयनारायण मिश्रा, उत्तम सोनी, साकेत पिडिहा, रविशंकर पटैल को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।



