
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
मुम्बई। भारतीय उद्योग जगत के मसीहा, रतन टाटा नहीं रहे। उनकी दूरदर्शिता, विनम्रता और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। टाटा के संस्थानों में हर भारतीय की उन्नति और सम्मान बसा हुआ है। आज हम सिर्फ एक उद्योगपति को नहीं, बल्कि एक जनसेवक, एक मार्गदर्शक और एक सच्चे भारतीय को खो चुके हैं। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।



