धार्मिक

मां दुर्गा शक्ति माता धाम, पूरे होते बिगड़े काम, लखा पतेरी जिनका धाम, मनोकामना पूर्ण होय भक्त बोए ज्वारे

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्र लखा पतेरी दुर्गा शक्ति माता धाम मां की आराधना में डूबा नगर, मंदिर, पंडालो में भक्तों के दर्शन करने वालो की भीड़। माता रानी की प्रांण प्रतिष्ठा 1994 से निरंतर होने के बाद से आसपास सहित अन्य जिलों से भक्त माता के दरबार में माथा टेकने आते हैं। मां दुर्गा शक्ति की आराधना करने और चारों ओर धूम मची हुई हैं। नौ रात्रि पर्व को लेकर चारों तरफ़ एक ही धुन माता जगत जननी मां दुर्गा शक्ति की बज रही हैं।
नव रात्रि के पावन पर्व पर मां जगत जननी के नौ रूप में की जाने वाली पूजा अर्चना करते हुए प्रथम दिन मां शैल पुत्री की घट स्थापना के साथ शुरु हो जाती हैं। शारदेय नवरात्र का महा पर्व पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा हैं। नौ रूपओ में मां दुर्गा शक्ति माता की उपासना पर्व के साथ मां शारदा देवी, माता जगत जननी, मां दुर्गा, मां कंकाली माई नौ रूपों की देवी मां जगदम्बा की आराधना करने डूबा नगर शहर शहर तक गांव।
माता जगत जननी मां दुर्गा शक्ति धाम – भक्तों के नाम बोए ज्वारे 268 कलश स्थापना के साथ। कटनी जिले के लखा पतेरी मां दुर्गा शक्ति धाम में सुबह से देर रात तक भक्तो के दर्शन करने की कतार लगी हुई हैं। इस गांव के निवासियों ने मां दुर्गा देवी को समर्पित करने पुष्प, श्रीफल, चुनरी , ध्वज अर्पित करने पूरे गांव निवासी दिन रात लगे हुए है।
ग्राम पंचायत लखा पतेरी दुर्गा शक्ति धाम के पंडा दसरथ प्रसाद बर्मन ने बताया कि मां जगत जननी माता दुर्गा, शक्ति कंकाली माई धाम के दर्शन करने वालो की भीड़ सुबह से देर रात तक लगी रहती हैं। माता के दरबार में दर्शन करने वाले भक्त अपनी स्वयं से बताते हैं कि से माता के दरबार में माथा टेकने से हमारी मनोकामना पूर्ण होती है और हम इस शक्ति माता धाम में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। शारदेय नवरात्र में मां दुर्गा शक्ति माता धाम को सभी पीड़ित भक्तों की मुराद पूरी होने पर 268 ज्वारे कलश स्थापना की गई हैं। नवमी तिथि को धूम धाम के साथ मां दुर्गा शक्ति के बड़े बड़े ज्वारे दर्शन कर भक्त बड़ी संख्या में उपस्थिति होकर विसर्जन करने जायेंगे।

Related Articles

Back to top button