मध्य प्रदेश

आगनबाड़ी केन्द्र घुघरी में बालिका सम्मान दिवस मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । महिला बाल विकास ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम घुघरी में बालिका दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में कन्याभोज एवं बालिका सम्मान और बालिकाओं द्वारा पौधारोपण कराया गया। जिसमें बालिकाओं के प्रति सम्मान और आगे बढ़ने की समझाइश देकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी अंजना पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उमा परोहा एवं कौशल्या गौतम, सहायिका राजकुमारी रजक एवं उपस्थित गणमान्यजनों में विनीत परोहा, कालीचरण मिश्रा, बृजेश गौतम, रविंद्र परोहा, अंकित बड़ाई, राकेश गुप्ता, काशी पटेल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button