धार्मिकमध्य प्रदेश
विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रचार के लिए टोली बनाकर निकली नारीशक्ति
बरेली । अखिल विश्व गायत्री परिवार की रायसेन जिले की समन्वयक बबली धाकड़ ने भोपाल की दो कार्यकर्ता बहिनों के साथ रायसेन जिले की तहसील सुल्तानपुर, बाड़ी तथा नगर अमरावत पहुंचकर 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ मंडीदीप दिनांक 13 से 16 जनवरी 25 के व्यापक प्रचार प्रसार और युगनिर्माण योजना के सप्त आंदोलनों से जन जन को जोड़ने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। तहसील सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं ने उन्हें विश्वास दिलाया तहसील के 45 ग्रामों में व्यसन मुक्ति, नारी जागरण, साधना, स्वच्छता, कुरीतियों के उलमूलन के लिए संकल्पित होकर कार्य करेंगे. अमरावत और बाड़ी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने महायज्ञ को सफल बनाने के लिए जन जन में सद्बुद्धि की देवी गायत्री और सतकर्म रूपी यज्ञ का सन्देश घर घर पहुंचाएंगे और 70 गांव में पहुँचाने का संकल्प लिया।



