करेंट लगने से युवक की मौत, कार्य करने दौरान हुआ हादसा

परिजनो ने लगाए आरोप, दर्ज कराई शिकायत, बीती रात का मामला
ब्यूरो चीफ ; मनीष श्रीवास
जबलपुर । गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात 13 अक्तूबर 2024 को गोसलपुर शंकर कालोनी निवासी शहनाज बेगाम के मकान में किसी कार्य को लेकर गए युवक की मौत होने पर मामला थाने जा पहुंचा। घटना को लेकर गोसलपुर थाना में आधी रात के बाद मामला दर्ज कर प्रकरण जांच पड़ताल में लिया गया हैं।
गोसलपुर थाना क्षेत्र से प्राप्त जानकारी अनुसार कछपुरा गोसलपुर निवासी मृतक जितेंद्र पिता लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा उम्र 34 वर्षीय रविवार की रात लगभग 7 बजे के दौरान शहनाज़ बेगम के मकान में लाइट से जुडे कार्य करने शंकर कालोनी निवासी गोसलपुर में गया हुआ था। कार्य करने के दौरान उसे कमर के पास करेंट लग जानें से उसे शहनाज के दोनों बेटे ईलाज हेतु जबलपुर को गए। इस दौरान कई घंटे बीत जाने के बाद पता चला कि जितेंद्र की मौत हो चुकी हैं।
घटना को लेकर रात्रि 1:30 बजे पीड़ित परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद मामला का मर्ग कायम 53/2024 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत प्रकरण को जॉच पड़ताल में लेते हुए। सुबह 11 बजे सिहोरा में पोस्टमार्टम कराया गया हैं। और पीड़ित परिवार को मृतक के शव को सौप कर उच्च स्तरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई।



