कृषि

धान की फसल डूबी जलमग्न हुए खेत, बारिश ने किसानों की उम्मीदो पर फेरा पानी

रवि सीजन तैयार खेत हुए जलमग्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले ग्राम बीजाडोगरी में सोमवार को हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदो पर पानी फेर दिया पानी। स्थानीय लोगों का कहना है बारिश के पूरे सीजन में इस तरह की बारिश नहीं हुई जो की वर्षा काल खत्म होने पर सोमवार को बीजाडोगरी गांव क्षेत्र में हुई। इस बारिश से धान की फसलों को व्यापक क्षति हुई खेतो में पक्की फसल की कटाई के चलते किसानों की धान खेतो में पड़ी थी कि अचानक से मूसलाधार बारिश होने की वजह से कटीं कटाई धान की फसल डूब कर पानी में उतरा आने लगी। वहीं रवि सीजन के लिए तैयार खेत जलभराव के चलते जलमग्न हो गए हैं। मूसलाधार बारिश से धान की फसलों की भरी क्षति सहजता देखा जा सकता है 90 फीसदी ज्यादा धान की फसल कटने के इंतजार में खेतों में खड़ी हैं ।की जगह तेज हवा चलने से धान खेतों में बिछ गई है जलमग्न की स्थिति में पानी में उतरा रहीं हैं। किसान हल्लू सिंह बब्लू सिंह ने बताया की अल्प बारिश के हालातों में अधिक लागत से तैयार की गई किसानों की उम्मीदो फसल पर अचानक से मूसलाधार बारिश ने पानी फेर दिया है। अचानक से हुई बारिश से तमाम किसानों की धान खेतो में गिर गई है। सबसे ज्यादा कटाई के बाद खेतो में पड़ी धान को नुक्सान हुआ है। खेतो पानी भरा होने से गिरी फसल उठाई नहीं गई तो अंकुरित हो जाएगी ।

Related Articles

Back to top button