मध्य प्रदेश
छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । 19 अक्तूबर 2024 शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समनापुर कला में कक्षा 9th के छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शाला के समस्त पात्र छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रीति संतोष मालवीय, वन परिक्षेत्र अधिकारी धीरेन्द्र पांडे एवं वनरक्षक शंकर एवं महेश के उपस्थिति में संस्था प्राचार्य संतोष मालवीय एवं समस्त शाला स्टॉफ उपस्थित रहा। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि 94 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई एवं समस्त छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।



