मध्य प्रदेश

देवी दर्शन के लिए जा श्रद्धालुओं की जीप पलटी, दो घायल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

बेगमगंज । नगर के तीन युवक सागर रोड स्थित सागोनी की टेकरी पर श्रीदुर्गा मंदिर दर्शन के लिए एक टवेरा जीप से जा रहे थे कि सागोनी के मोड पर तेज रफ्तार टवेरा पलट गई और जीप में सवार दो युवक सहित जीप चालक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर के तीन युवक भूपेंद्र कुशवाहा निवासी हदाईपुर, सुमित ठाकुर एवं कविकांत निवासी श्याम नगर, नितेश साहू नामक युवक की टवेरा ग्राम सागोनी के मोड पर तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के उस पार खेत में गिरकर पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई टवेरा में सवार सुमित ठाकुर एवं कविकांत घायल हो गए। घायलों को बेगमगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुमित ठाकुर के हाथ में फैक्चर होने वहां जगह चोट होने के कारण रेफर किया गया।
संदीप पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर जिले के राहतगढ़ थाने क्षेत्र का मामला होने के कारण शून्य पर रिपोर्ट कायम कर वहां भेज दी गई है ।

Related Articles

Back to top button