मध्य प्रदेश

युवा उत्सव के समापन पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में युवा उत्सव 2024- 25 का समापन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर, वार्षिक युवा उत्सव प्रभारी नीलिमा दुबे एवं सह प्रभारी डॉक्टर पूजा सिंह एवम् प्रशासनिक अधिकारी निमिषा माहेश्वरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया । तत्पश्चात एकल नृत्य एवम् समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन डॉ कादम्बिनी मिश्रा द्वारा किया गया 21 से 24 अक्टूबर तक युवा उत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण, वाद-विवाद, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविधालय के छात्र छात्राओं ने बड़ – चढ़कर हिस्सा लिया। समस्त प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए एवं स्थान प्राप्त विधार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविधालय के सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, समस्त ऑफिस स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. पूजा सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर सभी का आभार व्यक्त किया। छात्र -छात्रों में हर्ष और उत्साह व्याप्त था पूरा कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

Related Articles

Back to top button