मध्य प्रदेश

छात्र छात्राओं टिप्स, गौ पूजन कर व गाय को गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिन

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले जबेरा विधानसभा की विधायक एवं प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज नितेंद्र सिंह लोधी ने पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ भारतीय संस्कृति को अपना कर अपना जन्मदिन मनाया। जिसके चलते उन्होंने गौशाला नोहटा पहुंचकर गायों की पूजा की गुड़ खिलाया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया ।
इस अवसर पर बलखंड माता मंदिर परिसर में युवाओं के साथ साफ सफाई अभियान चलाया, निशुल्क नवोदय कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी टिप्स दिए एवं पुरस्कार वितरण किया। शंकरगढ़ परस्वाहा में कार्यकर्ता मिलन समारोह में सम्मिलित हुए, जिसके तत्पश्चात जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मरीजों को फल वितरण किया, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर बच्चों को उपहार वितरित किए। तेजगढ़ में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर जन्मदिवस के अवसर पर जन संवाद कर आभार व्यक्त किया । शाम को नोहटा ग्राम आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए और बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की मौजूदगी में अनुज नितेंद्र सिंह लोधी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इसके पश्चात सभी लोगों के बीच सह भोज मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button