मध्य प्रदेश

रेत डंप करते वक्त पलटा डंपर, बाल बाल बचे चालक परिचालक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले ग्राम बीजाडोंगरी उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए रेत लेकर आए डंपर रेत डंप करते वक्त पलट गया। गनीमत रही हादसे के वक्त डंपर के आसपास कोई मजदूर नहीं था जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया बताया जाता है रेत से ओवरलोड डंपर जैसे ही रेत को डंप कर रहा था टायर में हवा कम होने की वजह से सीधे पलटी खा गया हादसे में डंपर क्रमांक एमपी 21 एच 1050 के चालक परिचालक सुरक्षित है राहत की बात रही जब डंपर आबादी से होकर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण स्थल जाते वक्त यह हादसा नहीं हुआ नहीं तो डंपर की चपेट में आने से बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

Related Articles

Back to top button