मध्य प्रदेश

खरगोन में निकला आरएसएस का पथ संचलन

कस्बा में रंगोली बनाकर किया स्वागत बरसाए फूल
रिपोर्टर : कमल याज्ञवल्क्य
बरेली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरेली जिले के खरगोन मंडल में सोमवार को पथ संचलन निकाला जिसमें मंच पर उपस्थित थे जिला कार्यवाह बरेली अमन जैन एवं विभाग सेवा प्रमुख चंद्रभान कुशवाह तथा खण्ड कार्यवाह समर राजपूत । कार्यक्रम में पथ संचलन के पूर्व चंद्रभान कुशवाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष होने पर संघ द्वारा पांच परिवर्तन के विषय में सामाजिक समरसता , पर्यावरण कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य , स्व का भाव (वोकल फॉर लोकल ) कार्य कर रहा है और स्वयंसेवकों से भी इस कार्य में लगने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हिंदू समाज पर विभिन्न तरह के आक्रमण हो रहे है। अभी वर्तमान में आर्थिक आक्रमण हो रहा है । उन्होंने आग्रह किया कि हम जो भी खरीदारी करें वह खरीदारी ऐसे व्यक्तियों से करें जिसे हमारे हिंदू समाज को लाभ हो।
पथ संचलन के दौरान नागरिकों ने बनाई रंगोली, बरसाए फूल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड बरेली के मंडल खरगोन कस्बा में पथ संचलन के दौरान नागरिकों और व्यापारियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने रंगोली बनाकर स्वयं सेवकों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की भव्य झांकियां भी बनाई गईं। कस्बा में उत्साह पूर्वक पथ संचलन निकला।

Related Articles

Back to top button